Triple Top and Bottom Chart Pattern in Hindi

Triple Top and Bottom Chart Pattern Image,  Triple Top and Bottom Chart PatternText

 Triple Top Chart Pattern -

» दोस्तों यह pattern Up trend के बाद बनता है। इसे Three Mountain pattern भी कहा जाता है। यह chart pattern Bearish Reversal को indicate करता है। मतलब इस pattern के बनने के बाद market में गिरावट (मंदी) देखने को मिल सकता है। इसलिए इसे Bearish Reversal chart pattern कहा जाता है।

Triple Top Chart Pattern Image,  Triple Top Chart Pattern Diagram


    » दोस्तों इसमें up trend के बाद Higher High पर price Resistance लेकर नीचे गिरता है तब हमारा पहला Top बनता है। यह गिरावट लगभग 10% - 20% तक हो सकता है। इसके बाद price Support लेकर ऊपर जाता है। यह Support हमारा Neck line कहलाता है। अब यह price ऊपर की तरफ लगभग पहले Top के आस - पास दूसरा Top बनाता है। 

    यह दूसरा Top पहले Top की तुलना में 3% तक ऊपर नीचे हो सकता है। जब price दूसरे Top पर से  Resistance लेकर वापस नीचे गिरने लगता है और पुन: पहले Support के आस - पास support लेता है। यह गिरावट 10% - 20% तक हो सकता है। अब दूसरे Support से price ऊपर जाने लगता है। 

यह price ऊपर की तरफ लगभग पहले Top के आस पास तीसरा Top बनाता है। यह तीसरा Top पहले Top की तुलना मे 3℅ तक ऊपर नीचे हो सकता हैं। जब price तीसरे Top पर Resistance लेकर वापस नीचे गिरने लगता है और हमारे Neck line को Break कर देता है तो यह गिरावट बहोत तेज होती है और तेज गिरावट के साथ Volume भी बढ़ने लगता है। 

     इसमें पहले और दूसरे तथा दूसरे और तीसरे Top के बीच में कम से कम 7-8 Candle का formation होना चाहिए। तभी इसे Triple Top Pattern माना जा सकता है।

Triple Bottom Chart Pattern -

     » दोस्तों यह pattern Down trend के बाद बनता है। इसे Three Rivers pattern भी कहा जाता है। यह chart pattern "Bullish Reversal" को indicate करता है। मतलब इस pattern के बनने के बाद market ऊपर (तेजी) की ओर जा सकता है। इसलिए इसे Bullish Reversal Chart pattern कहा जाता है।

Triple Bottom Chart Pattern Image, Triple Bottom Chart Pattern Diagram

    » दोस्तों इसमें down trend के बाद Price, Lower low पर support लेकर ऊपर उठता है। तब हमारा पहला Bottom बनता है। यह ऊपर की तरफ 10% - 20℅ तक जा सकता है और फिर price Resistance लेकर नीचे गिरता है। यह Resistance हमारा Neck line कहलाता है। यह price नीचे की तरफ लगभग पहले Bottom के आस - पास दूसरा Bottom बनाता है। 

      यह दूसरा Bottom पहले Bottom की तुलना में 3% तक ऊपर नीचे हो सकता है। जब price दूसरे Bottom पर Support लेकर ऊपर उठता है, तो फिर से Resistance लेकर नीचे गिरता है। अब नीचे की तरफ पहले Bottom के आस - पास या 3% ऊपर - नीचे हो है। यहां तीसरा Bottom बनाता है। 

जब price तीसरे Bottom पर Support लेकर High Volume के साथ Neck line को Break करता है, तो market में अच्छी तेजी देखने को मिल सकता है।

     इसमें पहले- दूसरे और दूसरे - तीसरे Bottom के बीच में कम से कम 7-8 Candle का Gap होना चाहिए। तभी इसे double bottom pattern माना जा सकता है।


    अब आप भी अपना डीमैट अकाउंट खोलें सिर्फ 5 मिनट में और आज से ही निवेश (Investment) शुरू करें 👇


"दोस्तों आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे Comment करके जरूर बताएँ ... धन्यवाद !!" 

Post a Comment

और नया पुराने