Head & Shoulder and  Inverted Head & Shoulder Chart Pattern in Hindi

Head & Shoulder and I Head & Shoulder Chart Pattern Image, Head & Shoulder and  Inverted Head & Shoulder Chart Pattern Text

Head and Shoulder Chart Pattern -

     » दोस्तों यह pattern chart में आदमी के सिर और कंधों की तरह दिखाई देता है। इसलिए इसका नाम Head and Shoulder रखा गया है। यह pattern Up trend के बाद बनता है। यह chart pattern Bearish Reversal को indicate करता है। मतलब इस pattern के बनने के बाद market में गिरावट (मंदी) आ सकता है। इसलिए इसे Bearish Reversal Chart Pattern कहा जाता है। 

Head and Shoulder Chart Pattern Image, Head and Shoulder Chart Pattern Diagram

     » दोस्तों इसमें up trend के बाद High पर price Resistance लेकर नीचे गिरता है, लेकिन यह गिरावट तेजी के trend को बरकरार रखते हुए पास में ही एक support बनाता है। इस प्रकार हमारे पहले Left Shoulder का formation होता है। 

अब price वापस  ऊपर की दिशा में जाता है और पहले shoulder के High के ऊपर निकल जाता है। और सबसे ऊपर Top में Resistance लेकर नीचे की ओर आने लगता है, इस प्रकार यह गिरावट पहले Shoulder के High के नीचे तक आना ही चाहिए। अब यह गिरावट फिर से support बनाती है। 

यह Support पहले support के आस - पास बनता है और इन दोनो Support को मिला कर एक trend line खिंचते हैं तो इसे Neck line कहा जाता है। इस प्रकार इसमें Head का formation होता है।

     » अब दूसरे support से price ऊपर जाने लगता है और left Shoulder के बराबर या आस-पास फिर से Resistance लेकर वापस नीचे की ओर गिरने लगता है और इस बार यह गिरावट बहोत तेज होती है। प्रकार दूसरे shoulder का formation इस होता है।

      यह गिरावट High Volume के साथ Neck line को break करता है तो हमें market के गिरावट का confirmation मिलता है।

Note :

  » दोनो shoulder एक दूसरे की तुलना में ऊपर नीचे हो सकते हैं। लेकिन Head हमेशा दोनों shoulder के ऊपर होता है और दोनो Head & shoulder के बीच 7-8 Candle का formation होना चाहिए तभी इसे अच्छा Head & Shoulder pattern माना जा सकता है।


Inverted Head & Shoulder Pattern -

     » दोस्तों यह pattern chart में उल्टे आदमी के सिर और कंधों की तरह दिखाई देता है इसलिए इसका नाम Inverted Head & Shoulder रखा गया है। यह pattern down trend के बाद बनता है। यह chart Pattern Bullish Reversal को indicate करता है। मतलब इस pattern के बनने के बाद मार्केट में तेजी आ सकता है। इसलिए इसे Bullish Reversal chart Pattern कहा जाता है।

Inverted Head & Shoulder Pattern Image, Inverted Head & Shoulder Pattern Diagram

     » दोस्तों इसमें down trend के बाद low पर price Support लेकर ऊपर उठता है। लेकिन यह तेजी, मंदी के trend को बरकरार रखते हुए पास में ही एक Resistance बनाता है। इस प्रकार हमारे left Shoulder का formation होता है।

     » अब price वापस नीचे की दिशा में गिरता है और पहले shoulder के low के नीचे निकल जाता है और सबसे नीचे low में Support लेकर ऊपर चढ़ने लगता है। यह तेजी पहले shoulder के low के ऊपर तक जाना चाहिए। इस प्रकार इस pattern में Head का formation होता है । 

    अब यह तेजी फिर से पहले Resistance के आस पास दूसरा Resistance बनाता है । इन दोनों Resistance को मिला देने पर जो trend line बनता है उसे Neck line कहते हैं।

     » अब दूसरे Resistance से Price नीचे जाने लगता हैं और left shoulder के बराबर या आस पास फिर से support लेकर वापस ऊपर की ओर चढ़ने लगता है। और इस बार High Volume के साथ यह तेजी Neck line को Break कर देता है। इस प्रकार हमारा दूसरे shoulder का भी formation हो जाता है। इसके बनने के बाद market में अच्छी तेजी देखने को मिल सकता है। 

Note :

   » दोनो shoulder एक दूसरे की तुलना में ऊपर नीचे हो सकते हैं। लेकिन Head हमेशा दोनों shoulder के नीचे बनता है और दोनो Head and Shoulder के बीच 7 - 8 Candle का formation होना चाहिए। तभी इसे एक अच्छा Inverted Head and shoulder pattern माना जा सकता है।


    अब आप भी अपना डीमैट अकाउंट खोलें सिर्फ 5 मिनट में और आज से ही निवेश (Investment) शुरू करें 👇


"दोस्तों आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे Comment करके जरूर बताएँ ... धन्यवाद !!" 

Post a Comment

और नया पुराने