Double Top and Bottom Chart Pattern in Hindi

Double Top and Bottom Pattern Image,  Double Top and Bottom Pattern Text

 Double Top Chart Pattern -

      » दोस्तों यह pattern Up trend के बाद बनता है। इसे M-TOP भी कहा जाता है। यह chart pattern Bearish Reversal को indicate करता है। मतलब इस pattern के बनने के बाद market में गिरावट (मंदी) देखने को मिल सकता है। इसलिए इसे Bearish Reversal chart pattern कहा जाता है।

Double Top Chart Pattern Image,  Double Top Chart Pattern Diagram

     » Up trend के बाद Higher High पर price Resistance लेकर निचे गिरता है। तब हमारा पहला Top बनता है। यह गिरावट लगभग 10% - 20%  तक हो सकता है   इसके बाद price support लेकर ऊपर जाता है। यह Support हमारा Neck line कहलाता है। यह price ऊपर की तरफ लगभग पहले TOP के आस पास दूसरा Top बनाता है। 

     यह दूसरा Top पहले Top की तुलना में 3℅ तक ऊपर नीचे हो सकता है। जब price दूसरे TOP पर Resistance लेकर वापस नीचे गिरने लगता है और हमारे Neck line को Break कर देता है तो यह गिरावट बहोत तेज होती है और तेज गिरावट के साथ Volume भी बढ़ने लगता है।

     इसमें Double Top के बीच में कम से कम 7-8 Candle का Gap होना चाहिए तभी इसे double Top Pattern माना जा सकता है। 

 Double Bottom Chart Pattern -


      » दोस्तों यह pattern Down trend के बाद बनता है। इसे W-Bottom pattern भी कहा जाता है। यह chart pattern Bullish Reversal को indicate करता है।मतलब इस pattern के बनने के बाद Market ऊपर (तेजी) की ओर जा सकता है। इसलिए इसे Bullish Reversal Chart pattern कहा जाता है।

Double Bottom Chart Pattern Image,  Double Bottom Chart Pattern Diagram


     » Down trend के बाद Price, lower low पर Support लेकर ऊपर उठता है। तब हमारा पहला Bottom बनता है। यह उपर की तरफ 10% - 20% तक जा सकता है और फिर price Resistance लेकर नीचे गिरता है। यह Resistance हमारा Neck line कहलाता है। यह price नीचे की तरफ लगभग पहले Bottom के आस-पास दूसरा Bottom बनाता है। 

     यह दूसरा Bottom पहले Bottom की तुलना में 3% तक उपर - नीचे हो सकता है। जब price दूसरे वाले Bottom पर Support लेकर ऊपर उठने लगता है और हमारे Neck line को Break कर देता है। तब यह ऊपर की तरफ High Volume के साथ बढ़ता है। 

   इसमें Double Bottom के बीच में कम से कम 7-8 Candle का formation होना चाहिए। तभी इसे double Bottom pattern माना जा सकता है।

    अब आप भी अपना डीमैट अकाउंट खोलें सिर्फ 5 मिनट में और आज से ही निवेश (Investment) शुरू करें 👇


"दोस्तों आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे Comment करके जरूर बताएँ ... धन्यवाद !!" 

Post a Comment

और नया पुराने