Advanced Option Trading  Strategies

Advanced Option Trading  Strategies Image

Table of Content : -

        09)   Short Straddle
        10)   Short Strangle
        11)   Short Iron Butterfly
        12)   Short Iron Condor

        13)   Long Straddle
        14)   Long Strangle
        15)   Long Iron Butterfly
        16)   Long Iron Condor

09) Short Straddle Strategies कैसे Use करते है ?

Short Straddle Strategies Image


Short Straddle Strategies Image Text

    >  Market View ( Range Bound, Not moving)

    >  Profit (limited), loss (Unlimited)

   >  इस strategies में हमारा market view रहता है कि market sideways रहे, या एक सीमित दायरे में ही घूमता रहे। इसमें हम Call और put दोनो को sell करते हैं। इसे हम stock price के पास वाले किसी एक ही strike price का call & put बेचते हैं।

   >  इस strategies में premium वाला पैसा मिलता है और margin का पैसा देना पड़ता है । 

    >  इसमें हमें सिर्फ Time Decay का Benefit मिलता है। इस strategies का उपयोग Expires के पास करना चाहिए लेकिन ध्यान रहे trending market नहीं होना चाहिए ।  नहीं तो बहोत ज्यादा loss हो सकता है।

    >  इसका उपयोग ज्यादातर अनुभवी traders ही करते हैं, Beginners नहीं क्योंकी इसमें profit limited और loss Unlimited होता है। इसको बड़े ही सावधानी पूर्वक उपयोग करना चाहिए ।


10) Short Strangle Strategies कैसे Use करते है ?

Short Strangle Strategies Text

Short Strangle Strategies  Text Image

>  Market View (Range bound, Not moving) 

>  Profit (limited), loss (Unlimited)

  >  इसमें भी हमारा market view रहता है कि Sideways रहे, तब हम stock price से कम Strike price का put sell करते हैं और stock price से अधिक strike price का call sell करते हैं। और हमारा view रहता है कि stock price हमारे call और put के strike price को Cross ना करे ।

   >  इसमें भी premium हमें receive होता हैं और margin भी required होती है। इसमें हमें सिर्फ Time decay का Benefit मिलता है।


11) Short Iron Butterfly Strategies कैसे Use करते है ?

Short Iron Butterfly Strategies Image

Short Iron Butterfly Strategies Image Text

    >  Market View (Range Bound, not moving) 

    >  Profit (Limited), Loss (Limited)

  >  इस strategies में हम पहले stock price के पास वाला strike price पर call & Put दोनो एक साथ एक ही strike price पर sell करते हैं जिससे हमें premium मिलता है और margin का requirement भी होता हैं।

   > अब हम stock price से निचे का put और उपर का Call (OTM) खरीद लेते हैं। 

   >  ऐसा हम इसलिए करते हैं कि अगर market Range bound से बाहर भी चला जाए तो दोनो तरफ से हम सुरक्षित रहें। और इसमें हमें सिर्फ time decay का Benefit मिलता है।


12) Short Iron Condor Strategies कैसे Use करते है ?

Short Iron Condor Strategies Image Text


Short Iron Condor Strategies image diagram


    >  Market View (Range bound, not moving) 

    >  Profit (Limited), loss (limited)

  >  इसमें हम stock price से कम strike price का put option sell करते हैं, और stock price से अधिक strike price पर call option sell करते हैं। और इसमें हमारा market view रहता है कि हमारे strike price को cross ना करे। लेकिन market का क्या भरोसा, इसलिए हम OTM का option buy करते हैं जिससे market move करता भी है तो हम save रह सकें।            

  >  इसमें margin का requirement होता, और premium प्राप्त होता है। इसमें हमें Time decay का Benefit भी मिलता है।


13) Long Straddle Strategies कैसे Use करते है ?

Long Straddle Strategies Image Text

Long Straddle Strategies diagram image

     >  Market View ( Big move up Or down)

     >  इसमें हम call और put दोनो ATM पर (Same Strike) खरीदते हैं। इसलिए हमें premium देना पड़ता है और margin का requirement नहीं होता है। इसमें हमारा market view रहता है कि upside या down side में से किसी एक तरफ बडा movement हो।

     >  इसमें Profit (Unlimited) और loss (limited) होता है। लेकिन success probability कम रहता है। अगर market side ways रहता है तो पूरा premium डूब सकता है इसमें Time decay कि वजह से loss होता है। 

      >  इसलिए इस strategies को तभी use करना चाहिए जब हमें high confirmation हो बाजार किसी एक दिशा मे बड़ा move देगा।


 14) Long Strangle Strategies कैसे Use करते है ?

Long Strangle Strategies Image Text


Long Strangle Strategies Diagram Image


    >  Market View (Big move Up or Down)

    >  Profit (Unlimited), Loss (limited)

  >  इसमें हम Stock price से नीचे का strike price पर put buy करते हैं, और stock price से उपर का strike price पर call buy करते हैं। और इसलिए हमें premium भी देना पड़ता है और इसमें margin का requirement नहीं होता है। 

   >  इसमें हमारा view रहता है कि market upside या down side किसी एक तरफ के strike price को पार (breakout) करे।

    > लेकिन यदि market side ways में रहता है तब हमारा पूरा premium डूब सकता है। इसमें हमें time decay की वजह से loss होता है।


15) Long Iron Butterfly Strategies कैसे Use करते है ?

Long Iron Butterfly Strategies Image Text


Long Iron Butterfly Strategies Diagram Image


    >  Market View (Medium Up or down move) 

    >  Profit (Unlimited), loss (Unlimited)

   >  इसमें हम ATM पर Same strike price का Call और put buy करते हैं। हमारा market views रहता है कि market उपर या निचे जाएगा। और premium कम करने के लिए lower put और higher call (OTM) Sell करते हैं।

  >  इसमें premium भी देना पड़ता है और margin भी required होता है। इसमें Success probability कम रहता है और Time decay का Risk भी सामान्य रहता है। लेकिन Time decay कि वजह से loss होता रहता है।

  >  यह strategies अनुभवी traders के लिए ज्यादा बेहतर माना जाता है।


16) Long Iron Condor Strategies कैसे Use करते है ?

Long Iron Condor Strategies Image Text

Long Iron Condor Strategies Diagram Image

>  Market View (Medium Up or down move) 

>  Profit (Unlimited), loss (Unlimited) 

  >  इसमें हम stock price के  नीचे का एक put हम खरीदते हैं, और stock price के उपर का call खरीदते हैं। इसमें हमारा market view रहता है कि stock का price हमारे strike price को Cross कर देगा। इसमें भी हम premium कम करने के लिए OTM का call और put बेंचते हैं।

  >  इसमें premium देना पड़ता है और margin भी required होता है। इसमें success की probability कम और Time decay की वजह से risk कम रहता है। लेकिन Time decay की वजह से loss होता रहता है।

  >  यह strategies भी अनुभवी traders के लिए ज्यादा अच्छा माना जाता है।


    अब आप भी अपना डीमैट अकाउंट खोलें सिर्फ 5 मिनट में और आज से ही निवेश (Investment) शुरू करें 👇


"दोस्तों आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे Comment करके जरूर बताएँ ... धन्यवाद !!"

Post a Comment

और नया पुराने