Bullish and Bearish Flag Chart Pattern

Bullish and Bearish Flag Chart Pattern Image, Bullish and Bearish Flag Chart Pattern Text

Bullish Flag Chart Pattern. (Continuation)

     » दोस्तों यह pattern Chart में झंडे की तरह दिखता है इसलिए इसे Flag pattern कहते हैं। यह pattern Up trend में बनता है और यह Bullish Continuation को indicate करता है। मतलब इस pattern के बनने के बाद बढ़ते हुए market मे और तेजी देखने को मिल सकता है। इसलिए इसे Bullish Continuation chart pattern कहा जाता है।

Bullish Flag Chart Pattern Image, Bullish Flag Chart Pattern Diagram

     » दोस्तों इस Pattern में पहले sharp up trend का move आता है। इस trend को Flag Pole कहते हैं। अब price ऊपर मे Resistance लेकर छोटे Consolidation period में चलने लगता है। इसका झुकाव नीचे की तरफ रहता है। 

इस Consolidation period में छोटे - छोटे Support और Resistance बनते हैं। जब दो support और दो Resistance बन जाए तो दोनो support को मिलाते हुए (low) एक trend line खिंचा जाता है  तथा दोनो Resistance को (High) मिलाते हुए trend line खिंचा जाता है। यह दोनो trend line एक दूसरे के समानांतर होना चाहिए। 

     > price इन दोनो line के अंदर ही Consolidate करता है और जब price Resistance line को Break करके ऊपर चला जाए तब यह pattern, Bullish Flag pattern कहलाता है। इसके बनने के बाद market में फिर से तेजी देखने को मिल सकता है। ध्यान रहे Break out के समय Volume भी बढ़ना चाहिए। तब इसे अच्छा Bullish flag pattern माना जा सकता है।


Bearish Flag Chart Pattern. (continuation)

    » दोस्तों यह pattern उल्टे झंडे की तरह दिखता है। यह down trend में बनता है और यह Bearish Continuation को indicate करता है। मतलब इस pattern के बनने बाद और मंदी देखने को मिल सकता है।

Bearish Flag Chart Pattern Image, Bearish Flag Chart Pattern Diagram

     » दोस्तों यह pattern मंदी के trend को Continue रखता है। इसलिए इसे Bearish Continuation chart pattern कहा जाता है। इसमें पहले sharp down trend का move आता है। इस trend को Flag pole कहते हैं। अब price नीचे में Support लेकर छोटे Consolidation period में चलने लगता है। इसका झुकाव ऊपर की ओर होता है। इसमें छोटे  - छोटे support और Resistance बनते हैं।

     » जब दो support और दो Resistance बन जाए तो, दोनो support के low को तथा दोनो Resistance के High को मिलाते हुए एक trend line खिंचा जाता है। यह दोनों trend line एक दूसरे के समानांतर होनी चाहिए। price इन दोनो trend line के अंदर ही Consolidate करता है और जब price Support line को Break करके नीचे चला जाए तब यह pattern, Bearish flag pattern कहलाता है। इसके बनने के बाद market में फिर से गिरावट देखने को मिल सकता है।

     > ध्यान रहे जब Break down होता है तब Volume भी बढ़ने लगता है। तभी इसे अच्छा Bearish flag pattern माना जाता है।


    अब आप भी अपना डीमैट अकाउंट खोलें सिर्फ 5 मिनट में और आज से ही निवेश (Investment) शुरू करें 👇


"दोस्तों आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे Comment करके जरूर बताएँ ... धन्यवाद !!"


Post a Comment

और नया पुराने